हथीन में आप की रैली का आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग, भीड़ देख हिल गया विपक्ष

0

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने रविवार को हथिन विधानसभा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, प्रवेश मेहता, कर्नल राजेंद्र रावत, अमन गोयल, चंद्रशेखर रावत, कुंवर राजेश, जोगेंद्र सिंगला, रविंदर फौजदार, महावीर रावत, कौशल शर्मा, धमेंद्र सिंह, राजकुमार, नरेश चौहान, सुंदर लाल गौतम, ऋषि कपूर, संजय सिंह और एमएल गौतम मुख्य तौर मौजूद रहे।


राज्यसभा सांसद संजय सिंह जमकर भरसे विपक्ष पर, बोले ये कोई छोटी बात नहीं है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 15 दिनों में 45 रैलियां कर रही है। 45 रैलियां तभी संभव है जब जनता में आपकी पकड़ है और जनता आपके नेताओं को पसंद कर रही हो। मैं जहां भी जाता हूं लोग कहते हैं कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस, बीजेपी और इनेलो को भी मौका दिया, लेकिन इस बार जनता ने मन बन लिया है कि “सबको देखा बार बार, अबकी बार अरविंद केजरीवाल”। अबकी बार हरियाणा में परिवर्तन करना है और आम आदमी पार्टी की सरकार का बनाना है। क्योंकि आपके इसी हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में क्या कमाल किया है जा कर देखिए। 



उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो स्कूलों में जाले लगे रहते थे। आज उसी सरकारी स्कूल में अरविंद केजरीवाल ने एसी के कमरे बनवाने का काम किया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्विमिंग पूल बनवाए और ग्राउंड बनवाए। केजरीवाल के सरकारी स्कूल को देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी दिल्ली आती हैं। मोदी जी कहते हैं हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात का स्कूल देख लो। ट्रंप की पत्नी ने कहा केजरीवाल और सिसोदिया का स्कूल देखना है। पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो आज अमेरिका वाला कह रहा है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से सीखो।



पलवल जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर रावत ने कहा कि पूरा हरियाणा आज बदलाव की तरफ देख रहा है। बीजेपी भाई को भाई से लड़वाने वाली पार्टी है। हरियाणा की आबादी 2 करोड़ 86 लाख है। इसमें से 1 करोड़ 81 लाख गरीबी रेखा से नीचे है।  हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। जिसकी वजह से युवा अपराध के रास्ते पर चल पड़ा है।  हरियाणा का नौजवान नशे के कारोबार में उलझ गया है। नशे के कारोबार के कारण 22 में से 16 जिले रेड जोन घोषित कर रखे हैं। प्रदेश में महिलाएं गायब हो जाती हैं, अकेले पलवल की 232 महिलाएं गायब हो चुकी हैं। गोलियां चलाकर और पर्चियां फेंककर फिरौती मांगी जाती हैं। सरेआम हत्याएं कर दी जाती हैं। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं दिल्ली में ईमानदार सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100% रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा पहले आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को बदला, उसके बाद पंजाब में बदलाव की क्रांति चली। अब आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता हरियाणा को बदलने का काम करेंगे, इस तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top