भारत के महान एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उपलब्धियों पर एक व्याख्यान का आयोजन

0

भारत के महान एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उपलब्धियों पर एक व्याख्यान का आयोजन


स्थानीय गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महा विद्यालय , पलवल के गणित क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ नरेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के लिए भारत के महान एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उपलब्धियां पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। साथ ही  प्रश्नोत्तरी एवं पजल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को श्रीनिवासन रामानुजन के गणित विषय पर योगदान एवं शोध की अनुभूति करना था।


व्याख्यान के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी, के प्रोफेसर डॉ. तरुण  गर्ग ने गणित विषय में  रामानुजन के अनुसंधान का व्यवहारिक प्रयोग बताते हुए शोध की गंभीरता के बारे में  बताया। डॉ गर्ग ने बताया कि कैसे जीटा फंक्शन का उपयोग कैंसर उपचार में किया जाता है।  प्रबल शर्मा एम.एस.सी गणित की प्रथम वर्ष की छात्रा ने बहुत ही खूबसूरती से मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया जिसमें छात्रा मोनिका ने भी अपना सहयोग दिया, बीएससी कंप्यूटर साइंस के तीसरे वर्ष के छात्र दीपक, सचिन ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए सराहनीय भूमिका अदा की।महाविद्यालय से 70 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा 30 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।

 


प्रतियोगिता की संयोजिका विभागाध्यक्ष डॉ अंजू ढल ने बताया कि    के विद्यार्थियों ने पजल विषय पर पोस्टर बनाए गए एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ चढ कर भाग लिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को प्रथम हेमलता बीएससी सेकंड ईयर नॉन मेडिकल द्वितीय प्रबल शर्मा एमएससी मैथमेटिक्स प्रीवियस ईयर,  तृतीय दीपक बीएससी फाइनल ईयर कंप्यूटर साइंस एवं सांत्वना पुरस्कारों  लव बीएससी सेकंड ईयर नॉन मेडिकलएंड मोहिनी बीएससी फाइनल ईयर नॉनमेडिकलको प्रदान किया गया एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र सभी विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। अंत में प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया ।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गणित विभाग के डॉ नरेश सिंह, कमलिनी सीकरी एवं  वर्षा का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top