PALWAL- 28 साल बाद दिखे दो बड़े राजनीतिक नेता दिखे एक साथ एक मंच पर

0
हथीन से 2 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री हर्ष चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, साथ ही अन्य पार्टियों के 20 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन 




फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंट बाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की हवा लोकसभा चुनाव के नतीजों ने निकाल दी है। जनता ने बता दिया है कि वो अब बीजेपी के किसी भ्रमजाल में नहीं फंसेगी और हरियाणा से इस सरकार का सफाया करके ही दम लेगी। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज पलवल में हुए कांग्रेस के ‘धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल, चौधरी इजराईल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


सम्मेलन में हथीन से 2 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री हर्ष चौधरी ने जेजेपी छोड़ने के बाद आज कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके साथ बीजेपी व जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया व पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ देने के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया व कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।  




लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर इन खाली पदों को पक्की भर्तियों के जरिए भरा जाएगा। साथ ही बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा में भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर गरीबों को 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगी। महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। फिर से गरीब, एससी और ओबीसी के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान देने की योजना को शुरू होगी। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ देने के लिए क्रीमी लेयर की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस खिलाड़ियों के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ की नीति को दोबारा लागू करके खेलों को बढ़ावा देगी।


क्योंकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी थी। कांग्रेस कार्यकाल में 81 किलोमीटर मेट्रो तक हरियाणा में मेट्रो आई, 4 बिजली के कारखाने लगे और फतेहाबाद में परमाणु संयंत्र स्थापित हुआ। 18 विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, 6 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए। 1600 करोड़ के बिजली बिल और 2200 करोड़ रुपये के किसानों के कर्जे माफ किए गए। साथ ही हरिजन कल्याण निगम और बैकवर्ड कल्याण निगम का 487 करोड़ का कर्ज माफ किया था। गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट वितरित किए गए। बावजूद इसके प्रदेश पर 1966 से लेकर 2014 तक सिर्फ 70 हजार करोड़ का कर्जा था। जो आज बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ हो चुका है।




करण सिंह दलाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल के साथ बीजेपी ने भयंकर अनदेखी की है। सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। एक हल्की-सी बारिश गलियों व सड़कों को तालाब में तब्दील कर देती है। बरसों से पलवल के लोगों से गैर-कानूनी टोल वसूला जा रहा है। टोल देने के बाद भी लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। इसलिए कांग्रेस सरकार बनने पर पलवल की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top