हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद-पलवल यूनिट की नशे पर बड़ी कार्यवाही, हाउसिंग बोर्ड से नशें की एक बड़ी खेप के साथ नशा तस्कर को किया काबू

0

• हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद/पलवल यूनिट ने नशा तस्कर को काबू कर नशे के 29 इन्जेकशन, 20 कोडिंन सिरप, 920 गोलियां, 120 कैप्सूल बरामद।


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  
  •

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओ.पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद-पलवल ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए पलवल हाउसिंग बोर्ड से मौके पर नशा तस्कर को काबू कर नशे के 29 इन्जेकशन, 20 कोडिंन सिरप, 920 गोलियां, 120 कैप्सूल बरामद कर एक बड़े तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वशिष्ट, एच.पी.एस. हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गुरूग्राम एवं युनिट फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के नेतृत्व में HSNCB युनिट फरीदाबाद-पलवल की एक पुलिस टीम को एक गुप्त सुचना मिली कि रवि पुत्र विरेन्द्र निवासी गली न. 4. हाउसिंग बोर्ड कालोनी पलवल अपने घर पर नशीली, अवैध दवाइयां बेचने का काम करता है जो अब भी अपने घर पर नशीली दवाइयां बेच रहा है। टीम मौके पर पहुंची और नशा तस्कर को माल समेत काबू किया। जिसके संबंध में थाना शहर पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। 

विज्ञापन 

फरीदाबाद-पलवल यूनिट इंचार्ज सतपाल सिंह ने बतलाया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व इसके अलावा जो भी इस केस में संलिप्तता मिलेगी उनको भी काबू किया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद-पलवल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके अतिरिक्त आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top