कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

0

 कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

जी.जी.डी.एस.डी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में प्लेसमेंट सेल द्वारा साइंस विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ रमन कुमार सैनी ने बताया कि इस ड्राइव के अंतर्गत रत्तन स्टाइरनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा साइंस विभाग के विद्यार्थियों का इंटरव्यू द्वारा ट्रेनी के रूप में चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी प्रशिक्षण के उपरांत कंपनी के नियमित कर्मचारी  हो जाएँगे। रत्तन स्टाइरनिक्स प्राइवेट लिमिटेड से डॉ सतेंदर पाल, डॉ श्याम सुंदर एवं डॉ रविन्द्र ने विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया।

प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय से डॉ एस.एस सैनी, डॉ नरेश सिंह, डॉ वनीता सपरा, डॉ हरदीप सिंह, परवीन कुमार एवं पवन मुखीजा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया ।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top