IPL 2023 के नियमों में बड़े बदलाव, आईपीएल में अब 11 की जगह खेलेंगे 12 खिलाड़ी

0

  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

IPL 2023 का इंतज़ार खत्म हो रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला मुकाबला आज यानी 31 मार्च से Gujarat Titans और Chennai Super Kings के बीच खेला जाएगा जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं इस सीजन IPL में शामिल किए गए कुछ नए नियम टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाने वाले हैं. आपको बता दें कि इस बार IPL में ये 5 नए नियमों को आप पहली बार देखेंगे.


टॉस के बाद बतानी होगी Playing Eleven

अभी तक नियम यह था कि टॉस से पहले कप्तानों को अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में बताना होता था. लेकिन नए नियम के अनुसार, अब कप्तान टॉस के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे. टॉस के नतीजे को देखते हुए कप्तान अपनी प्लेइंग इलेवन मैच रेफरी को सौंप सकता है.

Wide No Ball के लिए DRS

कभी-कभार ग्राउंड अंपायर वाइड और नो बॉल को लेकर ऐसे फैसले देते हैं जिससे खिलाड़ी नाखुश होते हैं. एकाध बार तो अंपायर की एक गलती का खामियाजा टीम को हारकर चुकाना पड़ता है. ऐसे में आईपीएल 2023 में कप्तानों में पास वाइड और नो बॉल के खिलाफ भी डीआरएस लेने का अधिकार होगा. अगर अंपायर के फैसले पर टीम के खिलाड़ी या कप्तान को दिक्कत है तो वो विचार विमर्श करके उसके खिलाफ DRS ले सकते हैं.


इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत 11 नहीं 12 खिलाड़ी खेलेंगे

आईपीएल 2023 में शामिल हुए नए नियमों में सबसे रोचक और महत्वपूर्ण नियम इम्पैक्ट प्लेयर नियम है. जिसकी खूब चर्चा भी हो रही है. इस नियम के तहत मैच के दौरान दोनों टीम एक खिलाड़ी को बदल सकती है. अगर किसी टीम में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल किए गए हैं तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विदेशी खिलाड़ी को शामिल नहीं कर सकता है. ऐसी स्थिति में 12 खिलाड़ी को लाने के लिए किसी विदेशी खिलाड़ी को बाहर भेजना होगा. इस नियम के अनुसार, टॉस के बाद कप्तानों को अपने चार इम्पैक्ट प्लयेर का नाम बताना होगा. 14वें ओवर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर को शामिल किया जा सकेगा. वहीं 12वें खिलाड़ी की जगह पर जो खिलाड़ी बाहर जाएगा. वह दोबारा मैच में नहीं खेलेगा.

स्लो ओवर रेट की मैच के दौरान मिलेगी सजा

आईपीएल में अक्सर स्लो ओवर रेट चर्चा का विषय बना रहा है. लेकिन इस सीजन अगर कोई टीम ऐसा करती है तो उसे मैच के दौरान ही सजा भुगतनी होगी. इंटरनेशनल टी20 मैच की तरह कटऑफ टाइम के बाद जितने ओवर डाले जाएंगे उस दौरान बाउंड्री पर पांच के बदले चार ही खिलाड़ी रखने होंगे.

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top