![]() |
| पलवल पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार |
• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
हरियाणा के पलवल में SIT ने मुंबई के एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उससे लूटपाट करने व खाते में ऑनलाइन पैसे डलवाने के मामले में एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3.90 लाख रुपए नगद, दो गाड़ी, एक पिस्टल, 11 रौंद, पीड़ित का फोन व वारदात में प्रयोग किए दो मोबाइल सहित एक फर्जी सिम बरामद की है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। अभी और बड़े मामले खुलने की आशंका है।
SIT टीम इंचार्ज डीएसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि वेस्ट मुंबई निवासी हितेश भगवान को 28 अगस्त को गुरुग्राम से बोलेरो गाड़ी में लाकर कमरे में बंधक बना लिया था। बहीना थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर उससे 13 हजार 900 रुपए, सोने की चेन व दो मोबाइल लूट लिए, जबकि 7 लाख रुपए अकाउंट में डलवा लिए। जिसके संबंध में सदर थाना गुरुग्राम ने जीरो FIR दर्ज कर बहीन थाना में भेज दी।
![]() |
| फ़ाइल फ़ोटो 2 |
12 अक्टूबर को बहीन थाना में दर्ज हुआ केस
बहीन थाना ने इस संबंध में 12 अक्टूबर को FIR के आधार IPC की धारा 341, 386, 395, 420 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया। जिसमें बहीन थाना प्रबंधक सुरेंद्र, CIA हथीन प्रभारी विश्व गौरव, जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह व साइबर क्राइम एक्सपर्ट विनोद कुमार को शामिल किया गया।
टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे लूटा हुआ एक एप्पल का फोन बरामद कर लिया। नाबालिग गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर गहलब निवासी राजाराम, न्यू कॉलोनी निवासी नरवीर, धीरनकी निवासी जाहिद, रुपडाका निवासी हारिश व राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 90 हजार रुपए, दो गाड़ी, एक पिस्टल, 11 रौंद, एक फोन व वारदात में प्रयोग किए दो मोबाइल एक फर्जी सिम बरामद किया।
![]() |
| विज्ञापन |
ऐसे देते थे साइबर ठगी को अंजाम
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी यू-ट्यूब देखकर इंडिया मार्ट पर फर्जी अकाउंट बनाया। ऐप की मदद से ही बिल, विजिटिंग कार्ड, बिल्टी आदि बना लेते हैं। इंडिया मार्ट पर प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक का सामान व पेपर वगैरा डालते हैं। सस्ता देने कि पार्टी से बात करते हैं, जो उनसे एडवांस के नाम पर पैसे डलवा लेते हैं। इसके बाद जैसे ही माल खरीदने वाला आता है तो उसके साथ इस प्रकार ठगी की वारदात को अंजाम दे देते हैं।








नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।