हैदराबाद में जंगलों की कटाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम टीम जीवन ने सौंपा ज्ञापन
हैदराबाद (तेलांगना) में आईटी पार्क के निर्माण की आड़ में अवैध रूप से जंगलों की कटाई को रुकवाने के लिए टीम जीवन और युवा समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम शुक्रवार को हथीन के एसडीएम गुरमीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। टीम जीवन के संस्थापक युवराज राघव ने बताया कि जंगलों की कटाई एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या बन चुकी है। विकास परियोजनाओं, शहरीकरण और जंगलों की अवैध कटाई के कारण हरे-भरे जंगल नष्ट हो रहे हैं, जिससे न केवल जैव विविधता को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है।
जंगलों की कटाई से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास समाप्त हो रहा है, जिससे कई प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं। साथ ही, इससे वर्षा में कमी, तापमान में वृद्धि और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं। ज्ञापन में मांग की है कि हैदराबाद में जंगलों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लागू किए जाएं और मौजूदा वन संरक्षण अधिनियम को और प्रभावी बनाया जाए।
जिससे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर समाजसेवी नकुल राघव, समाजसेवी गजराज आर्य, नगरपालिका पार्षद हेमंत राजपूत, पार्षद धीरज उपाध्याय, पार्षद सुखपाल गोला, देवन शर्मा, देवराज शर्मा, अरशद मलिक, हिमांशु, युधिष्ठिर, विनीत, तरुण, राहुल, कुलदीप सिंह, खलील आजाद सहित टीम जीवन के सदस्य मौजूद रहे।






नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।