सैनी समाज ने भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को दिया समर्थन

0

सैनी समाज ने भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को दिया समर्थन



पलवल विधानसभा से सैनी समाज ने सैनी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरव गौतम को समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का पगड़ी बांधकर व फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिला अध्यक्ष रणवीर सैनी, गुरदयाल सैनी प्रधान सैनी समाज पलवल, सुरेश सैनी पूर्व प्रधान पलवल, देवी राम सैनी पूर्व प्रधान सैनी समाज पलवल, जगबीर सैनी प्रधान, भगवान सिंह सैनी, मानक चंद सैनी, संतोष सैनी, उप प्रधान लक्ष्मण सैनी, मामचंद सैनी, हरिराम सैनी, नानक चौधरी, कैलाश प्रधान,भगवान सैनी, डालचंद सैनी आरती, हरिराम सैनी, रूपचंद सैनी, नरेश सैनी, लालचंद सैनी,दिनेश सैनी पार्षद सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। 



भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा कि सैनी समाज के लोगों ने अपना प्यार और समर्थन उन्हें दिया है। सैनी समाज का सदैव ऋणी रहेगें। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। हरियाणा प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार में पलवल जिले का विकास किया जाएगा। जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएगें। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिला अध्यक्ष रणवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किए। जिसके चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top