• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
अलावलपुर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में आज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की सरकारी आईटीआई के छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
आईटीआई पलवल में पहली बार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई हथीन, आईटीआई कुशक, आईटीआई दिघोट के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी श्री भगत सिंह ने किया।
वॉलीबॉल व खो-खो में आईटीआई पलवल की टीम ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ लड़कों में आईटीआई दिघोट के छात्र नवेद पहले स्थान पर और आईटीआई कुशक के छात्र गुलशन दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर दोड छात्राओं में आईटीआई पलवल की छात्रा अनमोल पहले स्थान पर वह ललिता दूसरे स्थान पर रही। शतरंज के खेल में आईटीआई पलवल के छात्र कमल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया और आईटीआई दिघोट के छात्र हितेश ने दूसरे स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन लड़कों में आईटीआई हथीन के छात्र मनीष पहले स्थान पर रहे व मोहित दूसरे स्थान पर रहे। वही बैडमिंटन लड़कियों की टीम में आईटीआई पलवल की छात्राएं दीपांशी व कीर्ति पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप में आईटीआई पलवल के छात्र कुलदीप पहले स्थान पर रहे और भूपेंद्र आईटीआई कुशक के छात्र दूसरे स्थान पर रहे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नॉडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि आज आईटीआई में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जोकि विभाग की एक बहुत अच्छी पहल है। भविष्य में आईटीआई के छात्र छात्राएं तकनीकी के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी भागीदारी दिखाएंगे।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।