बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या विघ्न डालने की चेष्टा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

0

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या विघ्न डालने की चेष्टा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई


पलवल में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या विघ्न डालने की चेष्टा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं को नकल रहित, सफल और शांतिपूर्ण बनाना पुलिस का प्रथम उद्देश्य है।


इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में गहनता से जांच की जाएगी और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने दी जाएगी।


इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया है कि वे परीक्षा केंद्र पर नकल करने वालों पर नकेल कसने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो इसकी सूचना आपात कालीन सेवा 112 व पुलिस कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top