एलआईसी एजेंट व कर्मचारियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को समर्थन

0

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार व वंशवाद पर रोक लगाने का काम किया

रसूलपुर चौक स्थित स्काईलार्क बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पलवल भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट और कर्मचारियों ने भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को समर्थन देने का ऐलान किया। इस अवसर पर गौरव गौतम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहहाकि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है, तब से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। आज देश की राजनीति बदल रही है। अब वंशवाद की राजनीति का समय चला गया है। कांग्रेस के कुछ नेता वंशवाद को जनता पर थोपना चाहते हैं, जिसे जनता करारा जवाब देगी।

बुधवार को आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि अबकी बार परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की सोच रखने वाले नेताओं को सबक सिखाने का मन जनता बना चुकी है। जनता ने जान लिया है कि ऐसे लोगों का मकसद केवल अपने परिवार व भ्रष्टाचार तक सीमित रहना है और ऐसे लोग कभी जनता का भला नहीं सोच सकते। भाजपा ने अपनी नीतियों से यह दिखाया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो व्यवस्था बदली जा सकती है। भाजपा ने विकास कार्यों को तो गति दी ही है, इसके अलावा ऐसे युवाओं को रोजगार दियाा है जो कभी सोच भी नहीं सकते थे। भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करना है और जनता ने इसे पसंद भी किया है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top