पलवल के होडल में CIA स्टाफ ने श्मशान घाट के पीछे जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹18,800 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पलवल, 22- जुलाई - 2026। पलवल पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,800 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी पी/एसआई अमित कुमार ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को मुख्य सिपाही छोटूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और अपराध रोकथाम के लिए गढ़ी मोड़ होडल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गढिया मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू, ओमप्रकाश, विक्रम और रघुवीर निवासी गढिया मोहल्ला, होडल के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 18,800 रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना होडल में हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ गैंबलिंग एक्ट 2025 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।