रैडक्रॉस द्वारा विद्यालय में नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो व सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर किया गया जागरूकता सेमिनार का आयोजन, सेमीनार में 100 स्वयं सेवकों ने लिया भाग

0

• नशा है नाश की जड़, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को नशे से दूर रहने की दी सीख 

• गांव कारना के रा.व.मा. विद्यालय में रैडक्रॉस ने नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो, सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर किया जागरूकता सेमिनार आयोजित

• सेमीनार में 100 स्वयं सेवकों ने लिया भाग


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सौजन्य से जिला उपायुक्त एवं अध्यक्षा जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल नेहा सिंह के मार्गदर्शन और सचिव वाजिद अली के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय पलवल द्वारा गांव कारना में आयोजित एन.एस.एस. शिविर में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल ने नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो व सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार स्वास्थ्य विभाग पलवल के सहयोग से सम्पन्न किया। सेमिनार में राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। इस सेमीनार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारना के प्रधानाचार्य बिरेंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


 मुख्य वक्ता के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की मनोवैज्ञानिक मधु डागर ने नशे से शरीर में होने वाले विकारों के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ताया कि आज नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, जिससे हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित नही है। हम सभी को चाहिए कि नशे की लत लगने से पहले ही हम सतर्क हो जाए अन्यथा ऐसा न हो कहीं देर हो जाए।

 जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने इस सेमीनार में हैवी वाहन चालकों को शामिल करने का एक ही उद्देश्य बताया कि अधिकतर वाहन चालक नशे में वाहन चलाते है, जिसका नतीजा अधिक दुर्घटनाओं को अंजाम तक ले जाता है। नशा करने वाला किसी भी परिवार को भिखमंगा बना देता है। नशे की लत एक आम इंसान के सभी सपनों को समाप्त कर देती है। मादक पदार्थों का सेवन किसी भी नशे की लत वाले इंसान की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक ख्याति के साथ-साथ सांसारिक जीवन को समाप्त कर देती है, जिस कारण किसी भी परिवार में कलह होता है। 


 सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम ने परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सडक़ सुरक्षा नियमों जैसे शराब पीकर, ओवरस्पीड, ओवरलोड, बगैर सीटबेल्ट, बगैर हेलमेट के वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, नाबालिग द्वारा वाहन निषेध, अपनी लेन में वाहन चलाने, सभी साइन बोर्ड की पालना करने के लिए भी जागरूक किया गया। 

 इस अवसर पर नितिन कुमार ने सभी उपस्थित युवाओं को सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर एन.एस.एस. ऑफिसर अनिल चौहान और वंदना भारद्वाज ने बताया कि इस तरह की जागरूकता समाज को सुदृढ़ बनाती हैं और रैडक्रॉस पलवल इस जिम्मेवारी को बखूबी निभा रही है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top