मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले 2-3 दिन में हो सकती है भारी बारिश, हरियाणा समेत कई राज्यों में अलर्ट

0

 

  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT 


मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जबकि 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा 30 मार्च को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग की वेबसाइट में बताया गया कि दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 30 और 31 मार्च को बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तीन दिन बाद इसमें गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देश के किसी भी राज्य में बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top