सनातन धर्म सोसाइटी तथा गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज पलवल की गवर्निंग बॉडी के चुनाव सम्पन्न

0

सनातन धर्म सोसाइटी तथा गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज पलवल की गवर्निंग बॉडी के चुनाव सम्पन्न 


गोस्वामी गणेश दत्त  कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चार पदाधिकारियों, ग्यारह सदस्यों, दो शिक्षक एवं एक गैर शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निर्विरोध सम्पन्न हुए। इस चुनाव के रिटर्निग अधिकारी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सत्य पाल वर्मा रहे। उन्होंने बताय कि य़ह चुनाव प्रक्रिया 10 फ़रवरी को प्रारम्भ हुयी थी और आज शांतिपूर्ण कालेज परिसर में सम्पन्न हुई। आज चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिनमें महेन्द्र कालड़ा  एडवोकेट को प्रधान पद पर, मनोज मंगला को उपप्रधान पद पर, बंशीधर  मखीजा को महासचिव पद पर एवं कोषाध्यक्ष पद पर नीलेश मंगला निर्विरोध चुन लिया गया। गवर्निंग बॉडी के ग्यारह सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए जिसमें डी डी मक्कड़, हरि रत्न डबास, ऐल डी वर्मा, ऐस पी मित्तल, राजेन्द्र कालड़ा , डॉ राज सरदाना, डॉ देशबंधु ( पूर्व प्राचार्य  ऐस डी कालेज अंबाला ), डॉ ऐस सी गोयल, अजनीत कालड़ा प्रमुख रहे,  शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में डॉ राजबीर सिंह एवं डॉ नरेश सिंह एवं गैर शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में विजया जैन निर्विरोध चुने गये। कालेज गवर्निंग बॉडी का चुनाव महर्षि दयानंद विश्विद्यालय रोहतक से विश्विद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ सत्यवान बरोदा तथा हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय महाविद्यालय बल्लभगढ़ की प्राचार्या रुचिका गुप्ता की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

कालेज गवर्निंग बॉडी के साथ-साथ सनातन धर्म  सोसाइटी  का चुनाव भी अलग से संपन्न हुआ। कालेज गवर्निंग बॉडी  के  चारो पदाधिकारियों को सनातन धर्म सोसाइटी के पदाधिकारियों के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया। सुरेश कालडा को सोसाइटी के अतिरिक्त सचिव के रूप मे एवं सुशील कथूरिया और कमल जी को   इग्जेक्युटिव मेंबर के रूप में चुना गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने कालेज गवर्निंग बॉडी के सभी निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी और उनके मार्गदर्शन में कालेज को निरन्तर प्रगति के लिए आश्वस्त किया। निर्विरोध चुने गये गवर्निंग बॉडी के प्रधान। महेन्द्र   कालड़ा ने समस्त सनातन धर्म सोसायटी के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया और  विश्वास दिलाया कि वो अपनी पूरी टीम के साथ एक जुट होकर कालेज को निरन्तर प्रगति के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।  महासचिव बंशीधर मखीजा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि वो प्रधान जी के नेतृत्व में  तन्मयता से पूरी सच्ची लग्न और निष्ठा से कालेज को और नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए तत्पर हैं तथा  शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिये चुनाव अधिकारी सत्य पाल वर्मा का ,प्राचार्य और समस्त स्टाफ के सदस्यों का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top