उत्तराखंड की 41 साल की महिला ने नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिया कि महिलाएं किसी से कम नहीं

0



  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल ने 41 साल की उम्र में मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल महिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिया कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.


पिछले साल सिर्फ साढ़े तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद प्रतिभा ने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. सिक्किम में आयोजित इस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने चौथा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया था. खास बात यह कि अपनी बीमारी की वजह से प्रतिभा जिम गई थीं.


साल 2008 में प्रतिभा जब दूसरी बार मां बनीं तो उनका ब्लड प्रेशर कम रहने लगा. जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते जब समस्या काफी गंभीर हो गई तब वह डॉक्टर के पास गईं.


डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर में थायरॉइड का स्तर काफी बड़ा हुआ है. तत्काल दवाओं के हेवी डोज के साथ उनका इलाज शुरू किया गया. दवाओं से उनका थायरॉइड को तो कंट्रोल कुछ हद तक किया गया, लेकिन इस बीच 2014 से 2018 के बीच उनका वजन 60 किलो से बढ़कर 85 किलो तक हो गया था. ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर प्रतिभा जिम जाने लगीं.


ऋषिकेश में अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी करने वाली प्रतिभा पढ़ाई के दौरान खेल कूद में काफी सक्रिय रहती थीं. वह वालीबॉल में बतौर कप्तान उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व कर चुकी हैं. ऑल इंडिया लेवल में भी उन्होंने खेला रखा था. इसलिए जिम में उनके लिए वर्कआउट करना कोई मुश्किल काम नहीं था. महज 3 से 4 महीने के भीतर प्रतिभा ने अपना वजन 85 किलो से घटाकर 60 किलो कर लिया.


इस यात्रा के दौरान प्रतिभा के पति भूपेश ने महसूस किया कि उनकी पत्नी का शरीर बॉडी बिल्डिंग के अनुकूल है. उनके कहने पर प्रतिभा ने बॉडी बिल्डिंग में अपना हाथ अजमाया. इस तरह प्रतिभा ने चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू तो कर दी थी, लेकिन उन्हें बॉडी बिल्डिंग में टू पीस बिकनी पहनने में झिझक हो रही थी. ऐसे में उनके पति भूपेश ने न सिर्फ उन्हें भरोसा दिलाया, बल्कि अपनी निगरानी में उनकी तैयारी कराई.


इसके बाद साल 2022 में सिक्किम में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में चौथे नंबर पर रहीं. महज साढ़े तीन महीने में प्रतिभा ने सालों से ट्रेनिंग कर रही महिलाओं को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल किया था, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी.


आगे इस साल मार्च में मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. आगे प्रतिभा थपलियाल एशिया कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का परचम लहराना चाहती हैं.

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top