फरीदाबाद लोकसभा से बीजेपी की एक तरफा जीत निश्चित, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन- कृष्णपाल गुर्जर

0



फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजनीति में कुछ दिनों पहले जो उबाल आया था, वह गुलगुला अब ठंडा हो चुका है, और फरीदाबाद लोकसभा सीट से एक तरफा भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित है। पृथला के गांव जनोली में आयोजित जनसभा में उमड़े जन सैलाब को देखकर फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी गांव जनोली में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि लोगों का भरोसा और विश्वास अभी भी मोदी सरकार पर है और निश्चित तौर पर 25 मई को लोग ज्यादा से ज्यादा कमल के निशान को वोट देंगे और 4 जून को भारत देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।



फरीदाबाद लोकसभा सीट से उनकी भी रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत होगी। गुर्जर ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजनीति में कुछ दिनों पहले जो उबाल आया था, वह अब ठंडा हो चुका है और फरीदाबाद लोकसभा सीट से एक तरफा भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज भरे मंच से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप बहन बेटी की गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी बहन बेटियों की इज्जत करना नहीं जानती है।




देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने सदैव बहन बेटियों और महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को भी बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल शहर में कमेटी चौक से मीनार गेट तक एक भव्य रोड शो निकला और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की भी अपील की।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top