ट्रैफिक नियमों से संबंधित आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को एडिशनल एसपी ने किया सम्मानित

0

• परीक्षा के चार लेवल में बैठे 324 बच्चों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे 36 बच्चों ने पाया सम्मान।

• बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करना मुख्य उद्देश्यः जसलीन कौर आईपीएस एडिशनल एसपी पलवल


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर एवं पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे करनाल के दिशा-निदेशों के अनुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कम्पीटीशन करवाया गया था। जिसमें स्कूल स्तर पर पहले चरण में दिनांक 13 अक्टूबर एवं खंड स्तर पर दिनांक 27 अक्टूबर को द्वितीय चरण की यह प्रतियोगिता कराई गई थी। इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर यह परीक्षा आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एडिशनल एसपी जसलीन कौर आईपीएस द्वारा सम्मानित किया गया। 


जिला पलवल में आज एसपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा 4 लेवल पर हुई थी । पहले लेवल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8, लेवल 3 में कक्षा 9 वीं से 12 वी व लेवल 4 कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया था। पूर्व में की गई द्वितीय चरण की परीक्षा में जिला पलवल के सभी चार ब्लॉक पलवल,पृथला, हथीन एवं होडल से 27-27 टीम कुल 108 टीम प्रत्येक टीम में तीन बच्चे ( चयनित कुल 324) ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले 36 विद्यार्थियों को इनाम वितरण किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले प्रत्येक छात्र को सर्टिफिकेट ट्राफी एवं स्मार्ट वॉच, द्वितीय स्थान पर आने वाली प्रत्येक छात्र को सर्टिफिकेट ट्राफी एवं बैग तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रत्येक छात्र को सर्टिफिकेट ट्राफी एवं कॉपर बोतल तथा ग्लास देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक पलवल कुलदीप सिंह, एस.एच.ओ ट्रैफिक पलवल जसवीर सिंह, शिक्षण स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


एडिशनल एसपी जसलीन कौर ने बताया कि इस तरह की प्रशोनत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी इनाम विजेता छात्रों को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top