• राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कैंप में पहुंचकर ग्रामीण हुए लाभान्वित
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल के चेयरमैन पुनीश जिंदिया के आदेशानुसार व सीजेएम सह डीएलएसए के सचिव कुनाल गर्ग के नेतृत्व में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में गांव मानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। मेगा कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ लाभ दिया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव मानपुर में आयोजित मेगा शिविर का शुभारंभ सब डिविजनल जुडिशल मजिस्ट्रेट हथीन पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीएम लक्ष्मीनारायण व पैनल अधिवक्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए योजनाओं व सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।
सब डिविजनल जुडिशल मजिस्ट्रेट हथीन पवन कुमार ने कहा कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए इस मेगा शिविर में जरूरतमंद, पीडि़त, असहाय, बेसहारा व योजना के पात्र व्यक्तियों ने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का संबंधित विभाग की स्टॉल पर जाकर मौके पर ही लाभ लिया। इसके अलावा सामाजिक रूप से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों व कामगारों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों, शोषित व दिव्यांगो, स्कूल में उपस्थित विद्यार्थियों सहित अन्य जरूरतमंद वर्ग को मौके पर ही सेवाएं मुहैया कराने के साथ-साथ जागरूक भी किया गया। लोगों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आज विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन से विभिन्न विभागों जिनमें पंचायत, शक्ति वाहिनी संस्था, वन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण, बिजली निगम, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला एवं बाल संरक्षण, आयुष विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण सचेतक समिति, जिंदगी की खुशियां संस्था, साइबर सैल, बैंक, जिला रैडक्रॉस सोसायटी, एनआईसी, रोजगार विभाग, वन स्टॉप सेंटर, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मियों ने आगंतुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ लाभ प्रदान करवाने का पूरा प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य यहीं है कि सरकारी विभाग लोगों के बीच में पहुंचे और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देकर उनकी समस्याओं का निदान करे।
मेगा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई गई स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी ने कहा कि शिविर में लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया। मेगा कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया। ग्रामवासियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा जिला कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति और समाज कल्याण द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विभाग द्वारा प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना, सभी प्रकार के राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
मेगा शिविर में गांव के सरपंच देवी सिंह व सभी ग्रामवासी भी मौजूद रहे। उन्होंने इस शिविर में बढ़ चढक़र हिस्सा लेकर समस्याओं का समाधान भी करवाया। मेगा शिवा से पहले विद्यार्थियों व शक्ति वाहिनी फाउंडेशन ने मिलकर गांव के अंदर जागरूकता रैली भी निकाली।
शिविर में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर, खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत, महीपाल बघेल, महेशचंद, बृजेश चौधरी, हंसराज शांडिल्य, प्राधिकरण अधिवक्ता नवीन रावत, रण सिंह तेवतिया, अमित कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वयक प्रदीप जोशी, कोमल, लिपिक प्रशांत जून, दिनेश, सुंदरलाल, चंद्रपाल, राजकुमार, अनिल कुमार, किशोर कुमार, डालचंद, पैरा लीगल वॉलिंटीयर केशव, पिंकी शर्मा, हथीन बार एसोसिएशन के पैनल अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।