Palwal Firing Case: 48 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी, CIA ने अवैध पिस्टल और स्विफ्ट कार की बरामद

0

48 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी, CIA ने अवैध पिस्टल और स्विफ्ट कार की बरामद...नीचे पढ़े पूरी खबर👇

 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला 

पलवल, 23 जुलाई 2026।

पलवल पुलिस को चांदहट फायरिंग मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए CIA स्टाफ पलवल ने जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध देशी पिस्टल और स्विफ्ट कार बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार बीती 19 जुलाई 2026 को चांदहट निवासी लाले उर्फ अजित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय विपिन उर्फ रसगुल्ला अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। शिकायतकर्ता ने किसी तरह गेट के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA स्टाफ पलवल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर 21 जुलाई को अलावलपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्लेटी रंग की स्विफ्ट कार (HR 30 AD 7516) और चालक सीट के नीचे छिपाई गई अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई।

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top