मंडकौला में कृष्णा क्लीनिक का शुभारंभ, जंतर-मंतर धरने पर भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

0

मंडकौला में कृष्णा क्लीनिक का शुभारंभ, जंतर-मंतर धरने पर भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, पढ़े पूरी खबर क्या बोले उत्कर्ष....

पलवल, 23 जुलाई। पलवल जिले के गांव मंडकौला में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृष्णा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया तथा क्लीनिक संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. पवन डागर एवं उनकी टीम द्वारा मुख्य अतिथि उत्कर्ष चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन यह सब मर्यादा और अनुशासन के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे का स्थायी समाधान बातचीत और आपसी संवाद से निकलता है, न कि केवल विरोध प्रदर्शन से।

उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। गांवों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को छोटे-मोटे उपचार के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कृष्णा क्लीनिक क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों का प्रयास होना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। नए क्लीनिक के शुरू होने से मंडकौला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी कृष्णा क्लीनिक के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की और इसे गांव के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। इस दौरान कृष्ण भारद्वाज, नितिन दहिया, भूपेंद्र सेहरावत, शिव कुमार, संदीप नागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top