• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सौजन्य से जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा जिला स्तरीय जूनियर रैड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च विद्यालय पलवल कैंप के परिसर में 6 नवंबर से संचालित शिविर का समापन किया गया। इस पाँच दिवसीय शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, विशिष्ट अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पलवल रामदिया घागट, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह तंवर, ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर दयानन्द रावत ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि इस शिविर की जनकल्याणकारी गतिविधियों को सफल बनाने हेतु अपने परिवार के सदस्यों, साथियों एवम समाज को अवश्य ही शेयर करें ताकि एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करने में यह शिविर मील का पत्थर साबित हो।
जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल के सचिव वाजीद अली ने समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बताया कि शिविर में 15 विद्यालयों के 112 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया हैं जिनमे ग्रामीण आंचल के 11 विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थी ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास के लिये रैड क्रॉस के इतिहास, जूनियर रैड क्रॉस की गतिविधियों, राज्य एवं जिला स्तर पर मानवहित में संचालित गतिविधियों, प्रतिभगियों के आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति को जगाने, रैड क्रॉस चिन्ह के उपयोग एवं दुरुपयोग, राष्ट्रीय एकता, वरिष्ठ नागरिकों एवम दिव्यांगजन के सम्मान, नशा मुक्त भारत के सपने को साकार बनाने, संतुलित आहार, व्यक्तिगत साफ सफाई, समाज की सेवा, बेहतर स्वास्थ्य, पौधारोपण, हरित क्रांति, जल संरक्षण, 2025 तक टी0बी0 मुक्त भारत, हेपेटाइटिस बी0 व सी0, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, आपदा प्रबंधन आदि बारे विशेषज्ञयों के माध्यम से जागरूक किया।
शिविर के समापन समारोह का मंच संचालन जिला प्रशिक्षण अधिकारी मेवात महेश मलिक ने किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन नशा छोड़ो-बोतल तोड़ो-परिवार जोड़ो, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, रक्तदान-जीवनदान विषयों पर जागरूकता रैली शहर के विभिन्न चौराहा से निकाली गई। रैली को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों के मध्य चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर रेस भी कराई गई ताकि उनका शारीरिक एवम मानसिक विकास सके। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के मुख्यअध्यापक नवल किशोर, अध्यापक मुकेश तेवतिया, रामनिवास, समाजसेवी बिक्रम सिंह यात्री,अंजलि भयाना, भोजपल सहरावत, हेमवती, नितिन कुमार, सूर्यकांत एवम अन्य का अहम योगदान रहा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।