हरियाणा: शादी में मिला दहेज दूल्हे ने किया वापिस, सिर्फ एक रुपये व नारियल लेकर शादी की

0

 

  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

हमारे देश में शादी कितनी बढ़िया हुई ये दो बातों पर तय किया जाता है- कितने बारातियों को बुलाया गया और कितने 'गिफ़्ट' दिए गए. दहेज का लेन-देन कानूनी अपराध है. इसके बावजूद 'ये तो रिवाज़ है' या फिर 'गिफ़्ट दे रहे हैं' कहकर आज भी इस कुप्रथा का पालन किया जाता है. आज भी ऐसे मामले सामने आते हैं, जब पढ़े-लिखे लोग 'मनपसंद कार' न मिलने पर शादी तोड़ देते हैं. यकिन करना मुश्किल है कि ये सब 21वीं सदी में भी होता है. हरियाणा के एक परिवार ने समाज के सामने मिसाल कायम की है. इस परिवार ने दहेज लौटा दिया और सिर्फ़ 1 रुपये में शादी की.


दूल्हे ने 1 रुपये लेकर की शादी

Zee News India की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के भिवानी स्थित हाउसिंग बोर्ड में हुई एक शादी चर्चा में है. लड़के वालों ने इसी शर्त पर शादी करने को तैयार हुए कि वो दहेज नहीं लेंगे. शगुन का 1 रुपया और नारियल लेकर दूल्हे ने सात फेरे लिए. यही नहीं शादी में आए महमानों को भी सिर्फ़ 10 रुपये ही दिए गए.


हरियाणा पुलिस में कार्यरत राजकरण ने अपने बेटे हार्दिक की शादी ज़िला झज्जर के राजेंद्र की बेटी काजल से तय की. हार्दिक कृषि विभाग में काम करता है और काजल पीएचडी की तैयारी कर रही है. हार्दिक की बहन और मां ने घरवालों से दहेज न लेने को कहा और घरवाले राज़ी हो गए.

दूल्हा और दुल्हन ने क्या कहा ?


राजकरण और हार्दिक ने बिना दहेज लिए शादी करने का निर्णय लिया. रिश्तेदारों ने भी इस फैसले की तारीफ़ की. हार्दिक ने कहा कि हर किसी को बिना दहेज लिए ही शादी करनी चाहिए. दुल्हन काजल भी अपने ससुरालवालों से काफ़ी प्रभावित हैं. काजल ने कहा कि अगर समाज के सभी लोग ऐसा सोचने लगे तो किसी घर के लिए बेटियां बोझ नहीं होंगी.

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top