• प्रशिक्षण में कंपनी के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल की अध्यक्षा एवं उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन और सचिव वाजिद अली के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पृथला पर स्थित रोस्टरफ्री स्टील प्राइवेट लिमिटेड में रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक दिवसीय सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं फस्र्ट एड प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को इस प्रशिक्षण के दौरान कम्पनी के एच.आर. एडमिन मनीष मिश्रा ने अध्यक्षता की। इस प्रशिक्षण में कंपनी के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
सेंट जॉन एम्बुलेंस केंद्र पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने सभी प्रतिभागियों को इमरजेंसी वाहन के घटनास्थल पर पहुंचने या अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाने तक घायल को आवश्यकता अनुसार फस्र्ट देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने सडक़ सुरक्षा हेतु सभी निर्धारित नियमों बारे विस्तार से समझाया। उन्होंने फस्र्ट एड प्रशिक्षण में बाहरी रक्त के बहाव को रोकने, हड्डी टूट में प्रभावित शरीर के हिस्से की मूवमेंट को रोकने, घायल के सांस थमने एवं धमनियों के रूकने की स्थिति में तुरंत सी.पी.आर. विधि के द्वारा पुनर्संचाल करने, घायल को घटनास्थल से ट्रांसपोर्ट करने के प्रयोगात्मक तरीके समझाए।
सहायक एच.आर. एडमिन बिपिन कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार शेखावत, मो. जावेद के प्रयासों से इस प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में मौजूद रहे प्रशिक्षणार्थियों ने इस तरह के प्रशिक्षण को आम जीवन के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि आमजन को इस प्रकार की जानकारी होनी अनिवार्य है।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।