प्रदेश सरकार किसानों के हित मेें कर रही है कार्य : विधायक दीपक मंगला

0

• अनुसूचित जाति के 10 किसानों को ट्रैक्टर भेंट कर दी शुभकामनाएं



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG 

विधायक दीपक मंगला ने शुक्रवार को जिला के 10 अनुसूचित जाति के किसानों को फार्मट्रेक ट्रैक्टर की चाबी सुपुर्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित मेें कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि विभाग की एस.बी.-89 योजना के अंतर्गत अनुदान पर ट्रैक्टर देने का कार्य किया है। विधायक दीपक मंगला ने वर्धमान केयर सेंटर पलवल पर अनुसूचित जाति के 10 किसानों को ट्रैक्टर भेंट कर शुभकामनाएं दी।


विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। सरकार की ओर से कृषकों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय में बढोत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि एस.बी.-89 योजना के तहत जिला पलवल के लगभग 243 अनुसूचित जाति के किसानों ने अनुदान पर ट्रैक्टर लेने के लिए आवेदन किया। जिला के 22 किसानों का ट्रैक्टर पर अनुदान के लिए ड्रॉ निकाला गया। इसी कड़ी में जिला के 10 किसानों ने अपनी पसंद से फार्मट्रैक ट्रैक्टर का चयन किया। किसानों को दिए गए ट्रैक्टर पर तीन लाख रुपए का अनुदान (लगभग 50 प्रतिशत) दिया गया है।


कार्यक्रम में कृषि कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता अमीन मलिक ने विधायक दीपक मंगला का स्वागत व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों को ट्रैक्टर मिलने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि कृषि कल्याण विभाग किसानों के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाता है। उन्होंने किसानों से आह्वïान किया कि सभी किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। इस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही योजनाओं का लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन, मुकेश सिंगला, वर्धमान केयर से सुभाष जैन, वीरेंद्र नम्बरदार, एस्कॉर्ट कंपनी के रवि भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top