गांव मंडकोला के पंचायत भवन में की गई प्लास्टिक बोतल क्रेसिंग मशीन स्थापित

0

•ग्रामवासी गांव को साफ-सुथरा बनाने में दें अपना भरपूर सहयोग



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

विधायक प्रवीण डागर व एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने शुक्रवार को गांव मंडकोला में शुक्रवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार के सीएसआर फंड, ईको विंग्स फाउंडेशन व स्वावलंबन गैर सरकारी संगठन के सहयोग से पंचायत भवन के प्रांगण में प्लास्टिक बोतल क्रेसिंग मशीन का उद्घाटन किया। 


विधायक प्रवीण डागर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। वे हर गांव में स्वच्छता के प्रति बढावा देने के लिए नई-नई स्कीमों के बारे में आदेश जारी करते रहते हैं। इसी कड़ी में आज गांव मंडकोला में प्लास्टिक बोतल क्रेसिंग मशीन की स्थापना की गई है।


एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने विधायक प्रवीण डागर को स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामवासी इस मशीन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा घरों में पड़ी प्लास्टिक की बोतल को मशीन में डालकर गांव को साफ-सुथरा बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक व दूसरे प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग हमें अपने जीवन में नहीं करना चाहिए। इससे प्रदूषण फैलता है। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए हमें इस मशीन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए। 


इस मशीन द्वारा एक मीनट में 20 प्लास्टिक बोतलों के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए जाते हैं। इन प्लास्टिक के टुकड़ों को आसानी से रिसाइक्लिंग सेंटर में भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हथीन खंड में यह एक पहली शुरूआत है। इससे गांव मंडकोला को स्वच्छ गांव बनाने की एक मिशाल कायम की जा सकती है। एसडीएम ने गांव के लोगों से आह्वान किया कि वे प्लास्टिक की बोतलों व अन्य प्लास्टिक का प्रयोग के बाद इस मशीन में डालकर डिस्पोज कर गांव को साफ-सुथरा बनाएं।


इस अवसर पर गांव की सरपंच सविता देवी, एनएसपीडीसी से गुलशन कुमार पहाडिया, स्वावलंबन से स्मृति गुप्ता, ईको विंग फाउंडेशन से संगीता तायल, बीना शाह व अजय लाल ने कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में सभी ग्रामवासियों को जागरूक किया और गांव को स्वच्छ बनाने बारे संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top