जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कलोरिन का सुरक्षित संचालन संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कलोरिन का सुरक्षित संचालन और उसकी आपातकालीन तैयारियां से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण अलकली मैन्युफैक्चरिंग ऐसीयोसेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पानी की शुद्धता बनाने और कलोरीन की मात्रा, प्रयोग, देख रेख व कलोरिन की आपातकालीन तैयारियां रखना जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। 

शुद्ध जल की उपलब्धता ही हमारी जिम्मेदारी है और इसी दिशा में फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे डबल्यू पी ओ, पंप अटेंडेंट को यह प्रशिक्षण दिया गया। जिला सलाहकार ने बताया कि अलकली मैन्युफैक्चरिंग ऐसीयोसेशन  ऑफ इंडिया की तरफ से योगेश चंद स्वामी का स्वागत उपमंडल अभियंता तिरलोक चंद मंगला ने किया। उपमंडल  अभियंता ने अपने संबोधन में फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए कि आज के प्रशिक्षण को लगन और गंभीरता से सुने व सीखे और अपने फील्ड में इन सिखाए गए नियम और शर्तों का उपयोग करे। इस तरह के प्रशिक्षण हमारे लिए काफी उपयोगी है इसलिए हमें इनसे सीखना है और फील्ड स्तर पर लागू करना है। 


अलकली मैन्युफैक्चरिंग ऐसीयोसेशन  ऑफ इंडिया की तरफ से प्रशिक्षक योगेश चंद स्वामी ने फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देते हुए कहा क्लोरिन को कितनी मात्रा में प्रयोग करना चाहिए जिससे पानी की गुणवत्ता में कमी ना आए। क्लोरिन प्रयोग करने वाले को सुरक्षा के नियम और शर्तों के अनुसार ही प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान व्यवहारिक तौर पर यंत्रों का प्रयोग करके क्लोरिन का सुरक्षित संचालन और आपातकालीन तैयारियां से प्रशिक्षित किया साथ ही भारत सरकार की क्लोरिन का प्रयोग, सुरक्षित संचालन, आपातकालीन तैयारियां आदि से संबंधित नियम व शर्तों से भी अवगत करवाया। 



उपमंडल अभियंता तिरलोक चंद मंगला ने प्रशिक्षक योगेश चंद स्वामी को विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया। इस असवर पर उपमंडल अभियंता प्रीति शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, राजबीर सिंह व कनिष्ठ अभियंता गजे सिंह, तेजबीर सिंह, परवीन कुमार, योगेंद्र कुमार, राहुल कुमार, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, आरिफ अंसारी, सुरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, समीम उल्लाह, बी आर सी मंजू रानी, विश्वास, कुलदीप सिंह और जिले भर से सभी डबल्यू पी ओ व पंप अटेंडेंट मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top