खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम 26 जुलाई को पलवल दौरे पर रहेंगे। कई कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
![]() |
| हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम |
न्यूज डेस्क/ पलवल
हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल में विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक और विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के दौरान वे दक्ष प्रजापति जयंती समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण, भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम तथा नगर परिषद की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा के अनुसार, गौरव गौतम सुबह 9 बजे पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने सेक्टर-2 स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण करेंगे।
इसके उपरांत मंत्री नगर परिषद पलवल द्वारा वार्ड नंबर 3 और 6 में आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क एवं नाली निर्माण के कई कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है। साथ ही 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सर छोटूराम सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास किया जाएगा।
दोपहर 12:30 बजे मंत्री भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।