क्या KGF-3 में होगी अंकित बैयनपुरिया की एंट्री ? | जाने फैंस के पूछने पर क्या बोले अंकित बैयनपुरिया

0


हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अंकित बैयनपुरिया आज दुनिया भर में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते है। बात करे अंकित के चाहने वालो की तो उनकी कोई तुलना ही नहीं कर सकता। अंकित बैयनपुरिया ने मात्र 1 महीने में कई मिलियन लोगों का दिल जीत लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित के इंस्टाग्राम पर मात्र 28 दिन में 1 मिलियन से 3.5 मिलियन फॉलोवर्स हो गए थे। जो कि अपने आप मे ही एक दिलचस्प कहानी है, क्योंकि दुनियाभर में इतने फ़ॉलोअर्स गेन करने का सपना लोगों के लिए एक सपना ही बना रह जाता हैं। वहीँ हरियाणा के छोटे से गाँव से आने वाले अंकित ने यह काम चंद महीनों में करके दिखा दिया।





अंकित बैयनपुरिया कोई डांसर या इंस्टाग्राम पर लिपसिंग करने वाले मॉडल नहीं है। वह एक फिटनेस किंग हैं। जिन्होंने 75 दिन का हार्ड चैलेंज लिया और उसे बखूबी पूरा भी किया। 75 दिन हार्ड चैलेंज के दौरान ही अंकित की पॉपुलैरिटीय दुनिया भर में बढ़ती गई। लेकिन पॉपुलैरिटी बढ़ने के बाद भी अंकित ने अपने 75 दिन हार्ड चैलेंज को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, जिसके कारण आज उनके मिलियंस में फैंस है। 




बात करे अंकित बैयनपुरिया के KGF-3 में आने की तो काफी समय से इंटरनेट पर यह टॉपिक बहुत ज्यादा ट्रेंडिंग में चल रहा है कि अंकित बैयनपुरिया KGF-3 में दिखाई देंगे। तो आपको बता दे यह कोई अफवाह नहीं है, जी हां अंकित बैयनपुरिया ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी के माध्यम से जनता को बताया है कि वो KGF-3 में दिखेंगे। 



अंकित बैयनपुरिया ने साथ ही कहा कि इस बार KGF-3 में घूसों और सपाटों की बरसात होंगी। तो आपके अनुसार अंकित बैयनपुरिया KGF-3 में किसका रोल करेंगे यह आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। और आपके अनुसार अंकित बैयनपुरिया को KGF-3 में आना चाहिए या नहीं यह भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। बात करे KGF की तो यह फ़िल्म एक्शन से भरपूर है और यदि इसमें अंकित बैयनपुरिया जैसे फिटनेस किंग किरदार निभाएंगे तो वाकई में फ़िल्म में 4-चांद लग जाएंगे। आपकी खबर को लेकर क्या राय है कृपया हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top