आगामी 28 से 30 नवंबर तक महिला एवं पुरूष ओपन कैटेगरी में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का होगा आयोजन

0

• जिला पलवल में 19 व 20 नवंबर को होगा विभिन्न 17 खेलों का ट्रायल


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ महिला एवं पुरूष ओपन कैटेगरी में 23 खेलों का आयोजन आगामी 28 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर तथा कुरूक्षेत्र में और 04 दिसंबर से 06 दिसंबर तक जिला करनाल, रोहतक, फरीदाबाद तथा गुरूग्राम में करवाया जाना है।


उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला पलवल में जिला स्तर पर 19 नवंबर से 20 नवंबर तक खिलाडिय़ों के चयन हेतु विभिन्न 17 खेलों के ट्रायल किए जाएंगे। इन खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी/टीम निर्धारित स्थान पर सुबह 9 बजे रिपोर्ट करेंगे। प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपना फोटो, आधार कार्ड व रिहायसी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अपने साथ अवश्य लाएं।


जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स, बास्केटबाल, जूडो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, ताइक्वांडो खेल के महिला व पुरूष खिलाडियों के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 19 नवंबर को ट्रायल होगा। इसी क्रम में 19 नवंबर को ही हुड्डा सेक्टर-2 के कम्युनिटी सेंटर में आरचरी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिघोट में फुटबॉल खेल का ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हॉकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, वालीबाल खेल के खिलाडियों का ट्रायल होगा। इसके अतिरिक्त 20 नवंबर को माउंट लिटरा स्कूल पलवल में बैडमिन्टन, घुघेरा के बंसी विद्या निकेतन में बॉक्सिंग, तुहीराम कॉलोनी पलवल में स्थित रॉयल शूटिंग अकेडमी में शूटिंग, पलवल के बंसी विद्या निकेतन स्कूल में तैराकी, राजीव गांधी खेल परिसर बंचारी में वेटलिफ्टिंग तथा धर्म पब्लिक स्कूल पलवल में हैंडबाल खेल का ट्रायल होगा।


उन्होंने बताया कि वजन वाले खेलों मे सभी खिलाडी अपना वजन करवाने के लिए निर्धारित स्थान एवं तिथि को प्रात: 8 बजे तक जरूर पहुंच जाएं। प्रात: 10 बजे के बाद वजन नही किए जाएंगे। इसके अलावा जिला पलवल में यदि साईकिलिंग, जिमनास्टिक, फैन्सिंग व लॉन टेनिस के खिलाड़ी है तो वे 20 नवंबर को ट्रायल देने के लिए आगरा चौक के नजदीक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top