• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि आगामी 20 व 21 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधौला में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, केवल लोकगीत, भाषण एवं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम, पोस्टर बनाना, फोटोग्राफी कैमरा, कहानी लेखन व मिलेट्स आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.jpg)

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।