![]() |
| तैयारियों का जायजा लेते हुए डीसी नेहा सिंह |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
उपायुक्त नेहा सिंह ने भी प्रशासन के अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति व वीआईपी टॉयलेट के साथ-साथ अस्थाई शौचालय, बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति, पुलिस विभाग द्वारा बैरिकेटिंग व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को समारोह स्थल पर किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को समारोह स्थल पर साफ-सफाई, सफेदी, चूना मार्किंग की व्यवस्था, मंच की सजावट तथा समारोह स्थल व पार्किंग स्थल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने, बीडीपीओ को आमजन के बैठने के लिए बनाए गए सेक्टरों की उचित व्यवस्था करवाने, जीएम रोडवेज को पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध करवाने, शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली व दीप प्रज्ज्वलन करवाने, पुलिस विभाग कार्यक्रम स्थल व वाआईपी पार्किंग के साथ अन्य स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात का सुचारू प्रबंधन, सिविल सर्जन द्वारा समूचित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सहित एंबुलेंस की व्यवस्था करने तथा बागवानी को स्टेज व समारोह स्थल पर गमलों का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
पार्किंग व समारोह स्थल पर पुलिस बल की तैनाती तथा इस दौरान वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।