शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना जरूरी : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, SVSU में हुई राज्यस्तरीय कार्यशाला

0

पलवल के SVSU में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा और उद्योग से जुड़ाव युवाओं के रोजगार और भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।


पलवल, 25 जुलाई। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (SVSU) में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित पाठ्यक्रम एवं माइक्रो क्रेडेंशियल विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और रोजगारोन्मुख बनाया है, जिसे प्रभावी रूप से लागू करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं और अकादमिक प्रतिनिधियों से विद्यार्थियों को रोजगार सक्षम और उद्यमशील बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को व्यावहारिक कौशल भी विकसित करना होगा।


कार्यक्रम में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू, परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एस.के. गक्खड़ तथा प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यशाला के दौरान शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों के स्टार्टअप और प्रोजेक्ट्स देखे तथा नव निर्मित कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के न्यूज़लेटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन भी किया।


SVSU के कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top