पलवल में झलकारी बाई जयंती पर होगा ऐतिहासिक समारोह : डा. बनवारी लाल

0

सहकारिता मंत्री ने समारोह स्थल का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा

आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

समारोह स्थल का दौरा करते सहकारिता मंत्री और विधायक दीपक मंगला 

  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 20 नवंबर को पलवल में सेक्टर-2 चौक के पास राष्टï्रीय राजमार्ग पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय झलकारी बाई जयंती समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह समारोह ऐतिहासिक होगा, जिसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 


सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने शनिवार को समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ सांसद कृष्णलाल पंवार, विधायक होडल जगदीश नायर, विधायक पलवल दीपक मंगला, विधायक हथीन प्रवीण डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, एसडीएम शशि वसुंधरा, डीएसपी साकिर हुसैन सहित अन्य प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  


 सहकारिता मंत्री ने कहा कि राष्टï्रीय राजमार्ग पर सेक्टर-2 के समीप आयोजित होने वाले इस जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल में इस समारोह का आयोजन होना, इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इतिहास में झलकारी बाई की वीरता के अनेक प्रमाण हैं। ऐसी वीरांगना के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का काम कर रही है। इस समारोह के आयोजन को लेकर प्रदेश की जनता में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाले लोगों के लिए सभी सुविधाएं सुचारू रूप से होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, सेक्टरवाइज बैठने की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पीने का पानी व टायलेट आदि की व्यवस्था सही प्रकार से करवाई जाए।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top