![]() |
| शहीद जवान को सलामी देते हुए डीएसपी |
सिक्किम में आयी बाढ़ और बादल फटने की घटना से हमारे देश के कुछ वीर जवान एवं स्थानीय व्यक्ति लापता हुए थे उनमे 420 फील्ड हॉस्पिटल एएमसी कोर में चालक के पद पर तैनात जिला पलवल के गाँव खांबी का 22 वर्षीय वीर जवान युधिष्ठिर भी लापता हो गया था जिसका अब शव मिला है। शहीद जवान युधिष्ठिर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को जैसे ही पलवल पहुंचा तो लोगों ने तिरंगे के साथ शहीद की शव यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। शव के गांव में पहुंचते ही पूरा गांव भारत माता की जय के नारों से गुंजेयमान हो गया।
शहीद जवान को डीएसपी हथीन श्री सुरेश भड़ाना ने अंतिम सलामी दी,इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद के गांव में अंत्येष्ठि की गई। इस दौरान शहीद को देखने के लिए गांव का जनसैलाब उमड़ पड़ा,लोगों ने नम आंखों से शहीद जवान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |









नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।