हरियाणा में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने संभाला पलवल जिले का कार्यभार

0
कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना तथा अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन को न्याय दिलाना रहेगी पहली प्राथमिकता: एसपी लोकेंद्र सिंह





  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए है,वहीं आईपीएस लोकेंद्र सिंह का तबादला पलवल पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया है। इससे पूर्व वह हिसार जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात थे। जिला पुलिस मुख्यालय पहुँचने पर उन्हें राष्ट्रीय सलामी दी गई, साथ ही मौके पर मौजूद तमाम पुलिस अधिकारी अनिल कुमार (उप पुलिस अधीक्षक), डीएसपी-विजयपाल(हथीन), डीएसपी-रतन दिप बाली(होडल) व अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह का स्वागत किया गया।




मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भारतीय पुलिस सेवा,हरियाणा कैडर 2014 बैच के अधिकारी है। वे स्वच्छ छवि के जनप्रिय तथा आमजन के कार्यों के लिये समर्पित पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। आपको बता दे की पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह अपने स्वभाव से काफी मिलनसार है ,लेकिन मोस्ट वांटेड अपराधियों के लिए सिरदर्द बने रहते है। साथ ही एसपी लोकेंद्र सिंह साइबर अपराधों को सुलझाने में काफी एक्सपर्ट है। पढ़ाई में इन्होंने एम.टेक किया है तथा कानपुर आईआईटी से पासआउट है। 




पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह की पहली प्राथमिकता हमेशा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना, क्रिमिनल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना तथा आमजन की पुलिस से जुड़ी हर समस्या का निपटान करना है।





जोखिम व चुनोतिपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है। वे हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत रह चुके हैं। अपनी नियुक्ति के दौरान संबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुचारू एवं शांति पूर्वक बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। हिसार जिला में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को शांतिपूर्ण एवं सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईपीएस अधिकारी लोकेंद्र सिंह द्वारा हरियाणा के अनेक जिलों में अपनी नियुक्ति के दौरान अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अनेक शातिर किस्म के बदमाशों/अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया गया है। 
                 




नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, लोकेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पलवल जिला में आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए समुचित एवं बेहतर कार्य करते हुए निरंतर कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण बनाए रखने पर रहेगी। जिला में कानून व्यवस्था, अपराध व अन्य गतिविधियों के संबंध में बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। पलवल जिले को अपराध मुक्त बनाने व कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। जिला में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में आमजन के सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top