नशा है नाश की जड़, हैवी वाहन चालकों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक : उपायुक्त नेहा सिंह

0

• शहीद मदनलाल धींगड़ा भवन में रैडक्रॉस ने किया नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो व सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन


  •NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सौजन्य से सोमवार को जिला उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोयायटी की अध्यक्षा नेहा सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव वाजिद अली के कुशल नेतृत्व में पलवल के जवाहर नगर कैंप में स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा भवन में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल ने नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो व सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में हरियाणा राज्य परिवहन के तहत हैवी चालक लाइसेंस हेतु प्रशिक्षण ले रहे 90 चालकों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। इस सेमीनार में स्वास्थ्य विभाग पलवल की उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


मुख्य वक्ता के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की मनोवैज्ञानिक मधु डागर ने नशे से शरीर में होने वाले विकारों के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, जिससे हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित नही हैं। हम सभी को चाहिए कि नशे की लत लगने से पहले ही सतर्क हो जाए अन्यथा ऐसा न हो कहीं देर हो जाए।


जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि इस सेमीनार में हैवी वाहन चालकों को शामिल करने का यही उद्देश्य था कि अधिकतर वाहन चालक नशे में वाहन चलाते है, जिसका नतीजा अधिक दुर्घटनाओं को अंजाम तक ले जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति किसी भी परिवार को भिखमंगा बना देता है। नशे की लत एक आम इंसान के सभी सपनों को समाप्त कर देती है। मादक पदार्थों का सेवन इंसान की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक ख्याति के साथ-साथ सांसारिक जीवन को समाप्त कर देता है, जिसके कारण परिवार में कलह होता है।


सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम के तहत फस्र्ट एड प्रवक्ता नमृता जांगिड़ ने परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सडक़ सुरक्षा नियमों जैसे शराब पीकर, ओवरस्पीड, ओवरलोड, बगैर सीटबेल्ट, बगैर हेलमेट, वाहन चलाने के लिए परहेज करने के लिए जागरूक किया। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, नाबालिग द्वारा वाहन निषेध, अपनी लेन में वाहन चलाने, सभी साइन बोर्ड की पालना करने के लिए जागरूक किया। फस्र्ट एड प्रवक्ता अंकित सौरोत ने घटनास्थल पर घायल को तुरंत ट्रांसपोर्ट करने, हड्डी टूट को स्थिर करने तथा सी.पी.आर. देने की विस्तृत जानकारी दी। 


इस अवसर पर नितिन कुमार ने सभी उपस्थित युवाओं को सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना के लिए शपथ दिलाई। शहीद धींगड़ा वेलफेयर सोसाइटी पलवल के संस्थापक एवं रैडक्रॉस के आजीवन सदस्य लव कुमार धींगड़ा ने बताया कि इस तरह की जागरूकता समाज को सुदृढ़ बनाती हैं और रैडक्रॉस पलवल इस जिम्मेवारी को बखूबी निभा रही है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top