• विद्यार्थियों को रोजगार के लिए किया प्रोत्साहित, 323 छात्र हुए शॉर्टलिस्ट
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के अनुसार हरियाणा राज्य की नोडल आईटीआई में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई पलवल के प्रांगण में किया गया। इस मेले में नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरिआईटीआई पलवल में किया गया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का सफल आयोजनयाणा के सहायक निदेशक मनोज सैनी ने शिरकत कर विद्यार्थियों को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले में पलवल व फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया, जिनमें मुख्यत: हैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, वर्लपूल लिमिटेड फरीदाबाद, जयराज ग्रुप लिमिटेड फरीदाबाद, ग्लोब केपेसिटोर फरीदाबाद, बीसीएच फरीदाबाद, स्टार वायर प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, फेररोन ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, साधु फोर्जिंग लिमिटेड फरीदाबाद, शाही एक्सपोट्र्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, विक्टोरा टूल्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, हिंदुस्तान सिरिंज लिमिटेड फरीदाबाद, डी डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड पृथला, फिनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पृथला, शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला, पी. आर. पेकेजिंग पृथला, थर्मल पेपर प्राइवेट लिमिटेड हथीन, माइक्रो प्रेसीजन प्राइवेट लिमिटेड पृथला, बॉयोमेड प्राइवेट लिमिटेड पृथला व अन्य ने भाग लिया।
आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 540 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 323 आईटीआई पास छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया। मेले में हैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद ने 12, वर्लपूल लिमिटेड फरीदाबाद ने 22, जयराज ग्रुप लिमिटेड फरीदाबाद ने 62, ग्लोब केपेसिटोर फरीदाबाद ने 10, बी.सी.एच. फरीदाबाद ने 25, स्टार वायर प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद ने 7, फेररोन ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद ने 16, शाही एक्सपोट्र्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद ने 29, विक्टोरा टूल्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद ने 06, हिंदुस्तान सिरिंज लिमिटेड फरीदाबाद ने 15, डी डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 29, फिनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 14, शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 35, थर्मल पेपर प्राइवेट लिमिटेड हथीन ने 2, माइक्रो प्रेसीजन प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 35, बॉयोमेड प्राइवेट लिमिटेड पृथला ने 4 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया।
उन्होंने बताया कि सरकार व निदेशालय के आदेश अनुसार सोमवार को आईटीआई पलवल में राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया और भविष्य में भी जिले में सभी आईटीआई पास छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले के माध्यम से शिक्षुता एवं रोजगार दिलवाया जाएगा। इन उद्योगों के अलावा जिन उद्योगों की डिमांड आईटीआई पलवल को प्राप्त हुई थी, विद्यार्थियों को सीधा उन उद्योगों में भेज दिया जाएगा।







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।