• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आम बजट में नागरिकों के हितार्थ की गई योजनाओं एवं घोषणाओं को तुरंत प्रभाव से क्रियान्वयन करें। ताकि उनका लाभ जल्द से जल्द मिलना आरम्भ हो जाए। मुख्यमंत्री ने 15 विभागों की लगभग 67 नई घोषणाओं पर विस्तार से समीक्षा कर उन्हें समयबद्व ढंग से क्रियान्वन करने निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे पी दलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री अनुप धानक भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोराना काल के दौरान विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यो के क्रियान्वयन में बाधाएं आई, लेकिन अब हमें तेजी से कार्य कर लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनाए जाने हैं। इनकी सभी औपचारिकतांए इसी माह पूरी करके अगले माह से कार्य आरम्भ कर दिया जाए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए क्रैच सैंटर चलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चार हजार प्ले वे स्कूलों की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए। हर जिलें में 5 एकड़ भूमि से अधिक क्षेत्र में लगाए जाने वाले अमृत वन योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों व अमृत सरोवरों के चारों तरफ भी ज्यादा से ज्यादा छायादार पौधे लगाए जांए। इसके अलावा अरावली क्षेत्र गुरूग्राम में बनाए जाने वाले सफारी पार्क की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए। मनोहर लाल ने कहा कि साइबर क्राइम की इन्वेस्टिगेशन के लिए हर जिले में थाने शुरू किए जाए ताकि यह थाने एडीजीपी मुख्यालय को सीधे अपनी रिपोर्ट अप्रैल माह से भेजना सुनिश्चित कर सके। इसके अलावा सुरक्षा प्रहरी योजना के तहत 80 साल से अधिक आयु के अकेले रहने वाले बुजुर्गो का हर माह हालचाल पूछने के लिए सम्पर्क स्थापित किये जाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.80 लाख रुपए से कम आए वाले परिवारों के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं हेतू कोचिंग सैंटर तुरंत प्रभाव से शुरू किए जाएं। चिरायु हरियाणा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पोर्टल तैयार किया जाए







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।