राष्ट्रिय राजमार्ग स्थित बघोला गांव में फ्लाईओवर ना होने की वजह से होते हैं भयानक हादसे :- कौशल ततारपुर

0

- बघोला में राष्ट्रिय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे



  • NTV MEDIA DESK 

  • WRITTEN BY: UMANG  

राष्ट्रिय राजमार्ग 19 पर स्थित जिला पलवल के गांव बघोला में आये दिन कोई न कोई बड़े हादसे होते रहते हैं जिसके कारण किसी न किसी को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसे ही कुछ बड़े हादसों के कारन पिछले कुछ दिनों में यंहा पर अपनी जान गवाईं है या फिर बहुत ही गंभीर रूप से घायल होकर अपंग भी हुए हैं और सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राजमार्ग के दोनों तरफ काफी मात्रा में बसापत होने के बाद भी इस गांव में आज तक फ्लाईओवर नहीं बनाया गया है और ऐसा नहीं है की अब से पहले स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर की मांग ना की हो लेकिन कभी भी सरकार की कान पर जूँ तक नहीं रेंगी है।


क्या सरकार अभी कोई भी किसी और हादसे का इन्तजार कर रही है ? यह बात आज आम आदमी पार्टी के नेता व् पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने जिला विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को सम्भोधित करते हुए कही होली वाले दिन गांव बघोला में राजमार्ग पर हुयी दुर्घटना में मरे गए पंचायत मेंबर की आकस्मिक मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा की यह पहली दुर्घटना नहीं जो राजमार्ग पर हुयी हो इससे पहले भी राजमार्ग पर हुयी दुर्घटनाओं ने बहुत से लोगों की जिंदगी और परिवारों की खुशियां छीनी हैं। 


उन्होंने कहा की बघोला, मीरापुर और देवली के लोगों ने कई बार इस फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मांग उठाई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी है। कौशल ततारपुर ने कहा की आम आदमी पार्टी बघोला में राष्ट्रिय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर ग्रामीणों से हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठीयां लिख कर भेजेगी।


उन्होंने बताया की बघोला की आबादी राजमार्ग के दोनों तरफ बसती है, गांव का सरकारी स्कूल बिलकुल राजमार्ग पर स्थित है, नौकरी पेशे से आने वाले लोगों को सडकपार करनी पड़ती है, छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाते समय इस राजमार्ग को पार करना पड़ता है, बुजुर्गों और महिलाओं को खेती के काम से दिन में कई कई बार राजमार्ग पर करना पड़ता है जिसमें बहुत बड़ा खतरा होता है और कई लोगों ने इस कारन से अपनी जान भी गँवाई है।


उन्होंने कहा की राजमार्ग स्थित बघोला गांव में कट ना होने से केवल बघोला गांव के लोग परेशान नहीं हैं बल्कि इसके कारण देवली, ततारपुर, मीरापुर, मांडकोल व जनौली गांव के लोग भी बहुत ज्यादा परेशान हैं। मीरापुर गांव के लोगों को पलवल की तरफ जाने के लिए पृथला फ्लाईओवर के निचे से जाना पड़ता है और फरीदाबाद से आते समय अलाहपुर पुर फ्लाईओवर से आना पड़ता है। उन्होंने बताया की बघोला में काफी बड़ी बड़ी फैक्टरियां भी लगी हुयी हैं जिनकी बड़ी बड़ी गाड़ियों को निकलने में भी काफी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।


साथ ही कौशल ततारपुर ने कहा की सरकार ने राष्ट्रिय राजमार्ग पर टोल टैक्स तो लगा दिया लेकिन कई जगह ऐसी हैं जंहा पर फ्लाईओवर की आवश्यकता है वंहा फ्लाईओवर नहीं है, लेकिन फिर भी स्थानीय लोगों से टोल वसूला जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top