आईटीआई: तकनीकी शिक्षा में रुझान बढ़ाने से मिलेगा आर्थिक लाभ- भगत सिंह

0

प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा में छात्राओं की संख्या बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए राजकीय आईटीआई में तकनीकी शिक्षा लेने वाली छात्राओं को आर्थिक लाभ भी दिया जाएगा।

 आईटीआई पलवल 


• National tv media

• written by:  उमंग  


तकनीकी ट्रेड में दाखिला लेने पर सबसे पहले उनकी पंजीकरण फीस माफ होगी। इसके अलावा ₹1000 सालाना और ₹500 प्रति माह पढ़ाई में मदद के लिए अलग से मिलेंगे। यही नहीं शिक्षा के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा पहले से ही दी जा रही है।


सभी राजकीय आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी दाखिले के लिए 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं l जहां उन्हें दाखिले के लिए हर मदद मिलेगी। 


जिले में 4 राजकीय आईटीआई स्थित है। जिले की राजकीय आईटीआई में , 1446 सीटें हैं। जिनमें आईटीआई पलवल में 664 सीटें, आईटीआई हथीन में 544 सीटें, आईटीआई कुशक में 194 सीटें एवं आईटीआई दिघोट में 44 सीटें है।



ऑनलाइन आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत है- आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को दसवीं या 12वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र,एवम दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

 भगत सिंह 
 प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी आईटीआई 


आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए विद्यार्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित कर दिये गये हैं। छात्राओं को दाखिला लेने पर आर्थिक लाभ भी दिया जाएगा। अगर आवेदन के दौरान किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी होती तो वह आईटीआई परिसर में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top