आजादी का अमृत महोत्सव पर फॉर्मेसी कॉलेज के प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण

0

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में पैदा हो देशभक्ति की भावन: कुसुम गौर

 जीवन ज्योति फार्मेसी कॉलेज एवं स्कूल में ध्वजारोहण और पौधारोपण कार्यक्रम किया गया 


• National tv media

•   written by: umang  


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रोटरी क्लब पलवल सिटी एवं जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जीवन ज्योति फॉर्मेसी एवं मैडिकल कॉलेज छज्जूनगर के प्रांगण में ध्वजा रोहण किया गया। ध्वजारोहण करने के बाद विद्यार्थियों को तिरंगा व सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्लब की प्रधान कुसुम गौर, एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सहरावत व कॉलेज के चेयरमैन धर्मवीर चौहान ने ध्वजा रोहण किया, जबकि कॉलेज के वाइस चेयरमैन ब्रहमदत्त ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 


कुसुम गौर ने उपस्थित बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक करते हुए कहा कि हम सभी को दीवाली, दशहरा व होली की तरह अपने राष्ट्रिय पर्व जैसे स्वतंत्रता दिवस आदि भी पूरी धूमधाम से मनाना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देस्य सभी लोगों में देशभक्ति की भावना को फैलाना है और सभी लोग झंडा नीति के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराये। 


वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए नहीं फहराना चाहिए। एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सहरावत ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन महान योद्धाओं व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया उनकी याद में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे आजादी की कीमत को समझ सकें और उन्हें इस महान देश के नागरिक होने पर गर्व की अनुभूति हो सके। 


विद्यालय के चेयरमैन धर्मवीर चौहान ने कहा कि हम सभी को अपने घरो पर तिरंगा लहराकर कर स्वतंत्रता दिवस को जोश और उत्साह के साथ में मनाना चाहिए। समारोह स्कूल के डॉयरेक्टर सागर चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रुप से रोटेरियन कंवर कुलदीप सिंह, सचिव रितेष गोईंका, एसोएिशन के संरक्षण देशपाल सौरोत, मुख्य सलाहाकार भगत सिंह डागर, वरिष्ठ उप प्रधान गिरिराज सैनी, उप प्रधान प्रवीण बैंसला, महासचिव रुस्तम जाखड़, प्रवक्ता कुलवीर चौहान, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, सचिव रवि कुमार मीणा व योगेश शर्मा के अलावा स्कूल का स्टाफ व रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top