Salman Khan: जिम में पसीना बहाते नजर आए सलमान खान, दिखाएं डोले-शोले

0

 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया 


National tv media

•  बॉलीवुड डेस्क  

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा सलमान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ नई-नई जानकारियां यहां साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर सलमान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक धांसू तस्वीर साझा की है। इसमें वह शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं।


 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया 


तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान जिम में हैं। वर्कआउट के दौरान तस्वीर में वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान के चेहरे के हाव-भाव भी कमाल के हैं। वह तस्वीर में मोटिवेटिड और फोकस्ड नजर आ रहे हैं, मानों उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने किसी लक्ष्य पर है।


 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया 


सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें उनकी शानदार फिजीक दिखाई दे रही है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, 'बीइंग स्ट्रॉन्ग'। जाहिर है कि सलमान अपने फैंस को फिट रहने की प्रेरणा देते नजर आ रहे हैं।



 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया 

सलमान खान की इस तस्वीर पर उनके चाहने वालों की दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सेलेब्स से लेकर एक्टर के फैंस तक तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'एक नंबर पिक्चर सलमान भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुल्तान'। एक यूजर ने लिखा है, 'बाप ऑफ बॉडी बिल्डिंग, सलमान मेरा भाई।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भाईजान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अपने किरदार के लिए सलमान जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top