पलवल-हथीन रोड पर अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

0

पलवल पुलिस ने पलवल-हथीन रोड से एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।


जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और सफलता मिली है। एवीटी (एंटी व्हीकल थेफ्ट) स्टाफ हथीन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।

एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी पीएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को पुलिस टीम पंचवटी चौक, पलवल क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध देसी पिस्टल लेकर पलवल से हथीन रोड की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए के अनुसार युवक को पलवल-हथीन रोड पर रोककर जांच की। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनय पुत्र सुचीव्रत निवासी कानूगो मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस द्वारा हथियार का लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर पलवल में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलवल पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने और अपराधों में इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top