पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50.53 ग्राम स्मैक के साथ नूंह का तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

0

  • CIA होडल टीम ने 50.53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा—नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


पलवल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50.53 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग (IPS) के निर्देशन में की।


सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 7 सितंबर को एएसआई सिराजुद्दीन अपनी टीम के साथ गहलव-कोडल मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नूंह जिले के गांव सुनारी निवासी नवील पुत्र अमीर मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में स्मैक लेकर गुराकसर की ओर जा रहा है।


सूचना के आधार पर पुलिस ने हथीन-अंधोला बाईपास पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया।


आरोपी की मांग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीओ पीडब्ल्यूडी हथीन विपिन व्यास की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50.53 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायर्स तक पहुंचा जा सके।


इस कार्रवाई पर एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि “पलवल जिले में नशा तस्करों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top