भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने वार्ड-13 में सुनीं जनता की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

0
भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड-13 में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल शहर के वार्ड नंबर-13 में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड-13 के पार्षद अनिल गोसाईं के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन, विभिन्न वार्डों के पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र की टूटी सड़कों, बढ़ते अतिक्रमण और कॉलोनी में डंपिंग के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि न्यू कॉलोनी क्षेत्र की कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।



इस पर भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि जनता द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।


इस दौरान हाल ही में ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित उनके जन्मदिवस कार्यक्रम को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर भी उत्कर्ष चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से पलवल उनका कार्यक्षेत्र रहा है और क्षेत्र के लोगों की इच्छा पर ही जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा मिला स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणास्रोत है तथा वे भविष्य में भी जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।


कार्यक्रम में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मनोज बंधु, पार्षद अनिल नागर, दीपचंद, बॉबी, कृष्ण छावड़ा, रिंकल अमरपुरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top