Nuh: नूंह के घासेड़ा में 45.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

0

नूंह के घासेड़ा गांव में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 45.17 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।


हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के गांव घासेड़ा से एक युवक को 45.17 ग्राम स्मैक (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1800 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनवर उर्फ पहलवान उर्फ चुनु पुत्र हबीब कुरैशी, निवासी मस्जिद के पास, गांव घासेड़ा, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है।


फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम छछेड़ा बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के सामने स्मैक बेचने के लिए मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम तुरंत गांव घासेड़ा पहुंची और बताए गए स्थान से आरोपी को काबू कर लिया।


राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 45.17 ग्राम स्मैक और 1800 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद स्मैक की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।


इस संबंध में थाना सदर नूंह में एफआईआर नंबर 285, दिनांक 03.09.2026 के तहत धारा 21(B) NDPS Act में मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। संभावित सप्लायरों और नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है।


हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो हेल्पलाइन 90508-91508, MANAS हेल्पलाइन 1933 अथवा ncbmanas.gov.in पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top