राष्ट्रीय खेल दिवस पर जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज पलवल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, दौड़, भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, पलवल में खेल भावना, अनुशासन और एकता को समर्पित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार के मार्गदर्शन में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर दौड़, भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में बी.ए. प्रथम वर्ष के फरहान ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। बी.ए. तृतीय वर्ष के आदित्य ने रजत पदक और बी.एससी. प्रथम वर्ष के विकास ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बी.ए. तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बी.ए. प्रथम वर्ष की अवंतिका ने रजत तथा कीर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष के दीपक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सौरभ ने रजत और यश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं पावर लिफ्टिंग (छात्र वर्ग) में विकास ने स्वर्ण, कुलदीप ने रजत तथा अजय और अभिषेक ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किए।
पावर लिफ्टिंग (छात्रा वर्ग) में रिया और पिंकी ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कोमल ने रजत पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोच धर्मेंद्र और पवन कुमार की विशेष भूमिका रही। समापन अवसर पर स्पोर्ट्स सेल के संयोजक डॉ. नरेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संचालन और आयोजन में डॉ. वनीता सपरा, डॉ. हरदीप, डॉ. जितेंद्र, श्री परवीन कुमार और डॉ. सुमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।