एसवीएसयू में एमबीए एग्जीक्यूटिव ओरिएंटेशन, कॉर्पोरेट विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
न्यूज डेस्क/ पलवल
उन्होंने कहा कि नौकरी के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय लेने वाले सभी प्रतिभागी प्रेरणा के स्रोत हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेहाऊ इंडिया (साउथ एशिया) की वाइस प्रेसिडेंट (एचआर) आशिमा कौल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में निरंतर कौशल विकास, समावेशी नेतृत्व और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना अत्यंत आवश्यक है।
प्रबंधन विभाग की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम की संरचना, शिक्षण पद्धति और कार्यक्रम की विशेषताओं से अवगत कराया। वहीं ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने विश्वविद्यालय की कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सुब्रोस के डिप्टी जनरल मैनेजर मनोज त्रिवेदी, हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की सहायक निदेशक एवं पूर्व छात्रा रेखा ढैया तथा पीपल्स लैब के सीईओ डॉ. सुब्रत कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली और विश्वविद्यालय की प्रायोगिक शिक्षण पद्धति की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।